Prem Mandir Vrindavan: वृंदावन में प्रेम मंदिर कब और किसने बनवाया? जानिए इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर की मान्यता और इतिहास
Prem Mandir's Night View Prem Mandir Vrindavan : मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रेम मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. इस मनमोहक मंदिर को देखने के लिए देश और विदेश से लोग वृंदावन आते हैं.इस मंदिर की सुंदरता हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है. यही वजह है कि भक्त यहां पर घंटो रूकने के लिए मजबूर हो जाते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इस मंदिर से जुड़ी कुछ रहस्मयी बातें जो आपने शायद ही कभी सुनी होगी...... Beautiful view of sun set from Prem Mandir वृंदावन का ये प्रेम मंदिर भगवान श्री कृष्ण – राधा और राम-सीता को समर्पित है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस भव्य मंदिर की संरचना पांचवें जगदगुरु कृपालु महाराज द्वारा स्थापित की गई थी. मंदिर पूरे एक हजार मजदूरों द्वारा 11 सालों में बनाकर तैयार किया गया था. Inside view of Prem Mandir इस भव्य औऱ खूबसूरत मंदिर का निर्माण जनवरी 2001 में शुरू किया गया था और इसका उद्घाटन समारोह 15 फरवरी से 17 फरवरी 2012 तक किया गया. फिर 17 फरवरी को इसे सार्वजनिक रूप से खोला दिया गया था. इस मंदिर की ऊंचाई 125 फीट की है और लंबाई 122 फीट है. वहीं मंदिर...